हमारे देश पर जब कोई बड़ी संकट आता है तो सरकार और विपक्ष एक रस्म अदायगी करते हैं.कि हम साथ-साथ हैं. और संकट की गंभीरता का पैमाना हमारे यहां एक ही है - आंकड़ा.पुलवामा में CRPF पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए. सरकार और विपक्ष कुछ देरसाथ नज़र आए. फिर 26फरवरी को वायुसेना की कार्रवाई हुई. विपक्ष ने सेना की नज़रउतारी. 27 फरवरी को पाकिस्तानी वायुसेना ने LoC लांघी. हमारी तरफ से जवाब देते हुएविंग कमांडर अभिनंदन का पैराशूट LoC के पार जाकर गिरा. सरकार विपक्ष फिर एक दूसरेके सगे हुए. 2 दिन बाद अभिनंदन लौट आए. शनिवार और रविवार की छुट्टी पड़ी और सोमवारतक फिर से राजनीति शुरू हो गई.