टीम इंडिया. विराट कोहली की इस टीम के आगे आजकल कोई टीम नहीं टिक पा रही. इस वक्तटीम न्यूज़ीलैंड के टूर पर है. सीरीज का पहला T20I मैच ऑकलैंड में खत्म हुआ. भारतने इसे बेहद आसानी के साथ जीत लिया. इस जीत के दौरान टीम ने अपने एक बड़े रिकॉर्डमें सुधार भी कर लिया, यह रिकॉर्ड है दूसरी पारी में सबसे ज्यादा बाद 200+स्कोरकरना. इससे पहले भारत ने टॉस जीता और मेज़बानों को पहले बैटिंग के लिए बुलाया.कोलिन मनरो और मार्टिन गप्टिल ने कीवी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी.