एडिलेड टेस्ट. पहली बार केएल राहुल और मुरली विजय ने जो गलती पहली पारी में की थी,वो यहां दोबारा नहीं दोहराई. दोनों ये कसम खाकर उतरे थे कि क्रीज पर टाइम बितानाहै. हुआ भी यही, पहले 10 ओवरों में सिर्फ 19 रन बनाए. 10वें ओवर की आखिरी गेंद परपारी का पहला चौका मारा. मगर दोनों का यूं टिकना ऑस्ट्रेलिया को खलने लगा था. इसलिएयहां 11वें ओवर में एक मजेदार चीज देखने को मिली. ओवर पैट कमिन्स का था. सामने केएलराहुल थे. कमिन्स ने शॉर्ट और बाहर निकलती हुई गेंद फेंकी. राहुल ने उसे जोर सेखेलने के लिए बल्ला तलवार की तरह चलाया मगर वो बीट हो गए. राहुल ने तुरंत ग्लव्सचेंज करने का इशारा किया. कमिन्स ने राहुल के पास आकर कुछ कहा. ऐसा लगा जैसे इस तेजगेंदबाज ने केएल राहुल को कहा कि रन बल्ले से बनेंगे, ग्लव्स से नहीं.