इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान (India vs Pakistan). एशिया कप 2022 में पाकिस्तान नेइंडिया को हरा दिया है. रविवार, 5 सितंबर को सुपर फोर के अपने पहले मुकाबले मेंपाकिस्तान ने इंडिया को पांच विकेट से हराया. पाकिस्तान के लिए इस जीत के हीरोमोहम्मद नवाज़ रहे. अच्छी गेंदबाजी, फील्डिंग के बाद उन्होंने धुंआधार बैटिंग करमैच को अपनी टीम की झोली में ड़ाल दिया.आपको बताएं, बोलिंग ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज़ पाकिस्तान के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजीकरने उतरे. और 63 रन पर दो विकेट खो चुकी अपनी टीम को 136 के स्कोर तक ले गए. इसबीच नवाज़ ने ग्राउंड के हर तरफ शॉट्स खेले. उन्होंने 210 के स्ट्राइक रेट से दोछक्के और छह चौके के साथ 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली. इससे पहले नवाज़ अपनेचार ओवर के स्पेल में कुल 25 रन देकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा विकेट भी निकाल चुकेथे. देखिए वीडियो.