जोश हेज़लवुड और पेट कमिंस की कमाल की गेंदबाज़ी और भारतीय बल्लेबाज़ों के फ्लॉप शॉसे ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट जीत लिया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवलमें खेले जा रहे पहले डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की आठ विकेट से जीत हुई. टीमइंडिया इस मुकाबले में पहले दो दिन मजबूत स्थिति में थी. लेकिन मैच के तीसरे दिनसुबह का पहला घंटा भारत पर भारी पड़ गया. इस सेशन में टीम इंडिया 36 रन पर ऑल-आउटहो गई. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 90 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. देखिएवीडियो.