गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाज़ों के कमाल से भारत ने आस्ट्रेलियाको दूसरे टेस्ट मैच में हरा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम मेंखेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की. जीत के साथ ही भारत नेचार मैच की सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है. मैच के बाद इंडियन टीम के कोच राहुलद्रविड़ काफ़ी खुश नज़र आए. उन्होंने रोहित की कप्तानी की तारीफ की है. साथ हीउन्होंने विराट कोहली को लेकर भी बात कही है.