भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया गयाहै. इसके साथ ही BCCI ने तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है.बाकी बचे दो टेस्ट के लिए स्क्वॉड में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि वनडे टीममें लगभग 10 साल बाद जयदेव उनाकट की वापसी करवाई गई है. तीन मैच की वनडे सीरीज़ केलिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है. पारिवारिक कारणों के चलते टीम इंडिया केकैप्टन रोहित शर्मा सीरीज़ का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह हार्दिक पंड्याटीम की कमान संभालेंगे. हालांकि इसके बाद बाकी दोनों मुकाबलों में रोहित टीम मेंवापसी करेंगे. वनडे टीम में स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की भी वापसी हुई है.