23 जून 2013, वो आखिरी तारीख़ जब भारत ने ICC ट्रॉफी का जश्न मनाया था. उसके बाद2014, 2015, 2016, 2017, 2019, 2021 और 2022 तक भारत ने कई ICC टूर्नामेंट्स खेले.लेकिन कभी भी ट्रॉफी नहीं जीत पाया. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए T20 विश्वकप 2022 मेंउम्मीद थी कि टीम इंडिया विश्वकप लेकर ही लौटेगी. लेकिन इस बार भी टीम नॉक-आउट मेंजाकर बाहर हो गई.इस हार के बाद लगातार ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया गई टीम में कईखिलाड़ी T20 के लायक थे ही नहीं. कई खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो जानी चाहिए.ऐसे में आज के सिली पॉइंट में हम T20 विश्वकप की एक परफेक्ट इलेवन बनाने की कोशिशकर रहे हैं. जिसमें कुछ खिलाड़ी अनुभवी और कुछ युवा चेहरे शामिल होंगे.