लेफ्ट आर्म पेसर और इंडियन टॉप ऑर्डर. कहानी बहुत दर्द भरी है. और इससे ज्यादा दर्दइस बात में है कि ये कहानी कई बार दोहराई जा चुकी है. फिर चाहे वो मोहम्मद आमिरहों, शाहीन शाह अफरीदी हों, ट्रेंट बोल्ट हों या फिर रीस टॉप्ली. हमारा टॉप ऑर्डरकई दफ़ा लेफ्ट आर्म पेसर्स के आगे ढह चुका है. और हमारी ये कमी पूरी दुनिया को पताहै. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ़ हमें सैम करन से बचकर रहना होगा. और इसके लिए हमपाकिस्तान से प्रेरणा ले सकते हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले सेमीफाइनल मेंपाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शुरुआत में ट्रेंट बोल्ट को संभलकर खेला. देखिए वीडियो.