कुछ दिन पहले क्रिकेटर विराट कोहली ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो डाला जिसमें उनकीपत्नी और फिल्मस्टार अनुष्का शर्मा अपनी कार में बैठकर दूसरी कार में बैठे एक युवकपर गुस्सा हो रही थीं. अनुष्का ने उसे सड़क पर कचरा फेंकते देखा तो टोका और कहा कि– “ये कचरा और प्लास्टिक सड़क पर क्यों फ़ेंक रहे हो? इसे डस्टबिन में डालो यहां सड़कपर नहीं.”