साल 2006. और तारीख 12 मार्च. वांडरर्स का मैदान और ऑस्ट्रेलिया-साऊथ अफ़्रीकाआमने-सामने थीं. मैच शुरू हुआ तो किसी को ये इल्म भी नहीं था कि ये मैच किस कदरइतिहास बदलने वाला था. ऑस्ट्रलिया ने 50 ओवर में 434 रन बनाए. वन-डे इंटरनेशनलक्रिकेट के इतिहास में किसी टीम ने पहली बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया था.रिसीविंग एंड पर साउथ अफ़्रीका थी. हर किसी को पता था कि इस स्कोर को चेज करना कितनामुश्किल काम है. लेकिन मैच खत्म होने के बाद का नजारा कुछ और था. 299 लीगल डिलीवरीज़के बाद साउथ अफ़्रीका मैच जीत चुका था. क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर औरसबसे बड़े स्कोर को चेज़ करने का रिकॉर्ड एक ही दिन बन चुका था.