वाइस-कैप्टन तक नहीं बनाया गया, क्यों? हार्दिक से छिनी कप्तानी की पूरी कहानी जान लें
हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया के अगले कप्तान बताए जा रहे थे. अब उनका नाम रेस से बहुत बाहर दिख रहा है. सूर्यकुमार यादव T20I में भारत के नए कप्तान हैं. और ऐसा होने में नए कोच के साथ प्लेयर्स का भी रोल है.