'बॉलीवुड, हीरोईन और टैटू...', टीम इंडिया के सेलेक्शन को लेकर नाराज पूर्व किक्रेटर ने क्या कह दिया?
टीम इंडिया के सेलेक्शन पर विवाद जारी है. रुतुराज गायकवाड़ जैसे प्लेयर्स को ना चुने जाने से गुस्साए CSK के पूर्व प्लेयर एस बद्रीनाथ ने सेलेक्शन पर बड़ा कॉमेंट किया है. बद्री का कहना है कि लगता है कि क्रिकेटर्स को अब सेलेक्शन के लिए प्रदर्शन के अलावा भी चीजों पर ध्यान देना होगा.