स्टीव स्मिथ. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान. मार्च 2018 से इंटरनेशनल क्रिकेट से बैनहैं. पूरे 12 महीने के लिए. इनका बैन मार्च में खत्म होगा. वर्ल्ड कप से ठीक पहले.इसमें अभी तीन महीने बाकी हैं और वोडाफोन ने स्मिथ का एक वीडियो कैंपेन बनाया है.साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में बॉल टेंपरिंग कांड में स्मिथ,वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट को दोषी पाया गया था. अब वोडाफोन ने इस कैंपेन में स्मिथ कोये कहते दिखाया है कि वो अपनी इस करनी के लिए बहुत दुखी हैं और वो अपनी इस गलती कोठीक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.