भारत में कई क्रिकेट स्टेडियम्स हैं. इनमें से कुछ पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेला जाताहै. ऐसा कम ही होता है कि टीम इंडिया खेल रही हो और मैदान खाली हो. ग्राउंड मेंलड़के और लड़कियां, दोनों आते हैं. ऐसा ही कुछ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मेंभी देखने को मिला. यहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में छह विकेट से हराया.और इस टेस्ट के बाद एक फीमेल फैन ने जय शाह को एक ओपन लेटर लिखा है. और उनके आगेकुछ मांगें रखी हैं.