क्रिकेट. हमारे देश में तो एकदम पॉपुलर खेल है. छोटे सा छोटा मैच हो या एकदम हाईवोल्टेज मुकाबला. जनता टकटकी लगाकर हर मैच देखती है. टीवी पर ना देख पाए तो ऑनलाइनवेबसाइट या एप्लिकेशन पर स्कोर देखती है. वहां कमेंट्री पढ़ती है. मुझे याद है किमैं दसवीं में था. कस्बे में रहता था. वहां लाइट की काफी समस्या थी. हर बार टीवी परमैच देख पाना पॉसिबल नहीं हो पाता था. ऐसे में क्रिकइन्फो और क्रिकबज जैसीवेबसाइट्स ही मेरा सहारा थीं. यहां कमेंट्री पढ़कर लगता था कि मैच ही देख रहा हूं.देखिए वीडियो.