महेंद्र सिंह धोनी. CSK के कप्तान. माही की टीम ने 17 अप्रैल, सोमवार को RCB को आठरन से हराया. इस हाई-स्कोरिंग मैच को जीतने के बाद माही ने तमाम चीजों पर बात की.उन्होंने कहा, 'जब आप यहां आते हैं, आपको पता होता है कि विकेट कैसा है. और IPL की शुरुआत मेंयहां ओस भी होती है. आप थोड़े एक्स्ट्रा रन चाहते हैं. लेकिन आप इसे बस दिमाग मेंरखते हैं, आप अच्छी शुरुआत चाहते हैं. और फिर आप अपनी सोच के मुताबिक चलना चाहतेहैं.मुझे लगा कि शुरुआत में विकेट थोड़ा फंस रहा था. पहले दो-तीन ओवर्स में पेस बोलर्सको थोड़ी सी मदद मिली. इसलिए आप इससे निपटना चाहते हैं और फिर एक्सिलरेट करते हुएएक अच्छे स्कोर तक पहुंचना चाहते हैं.'धोनी ने शिवम दुबे पर भी बात की. जानने के लिए देखें वीडियो.