27 सितंबर को नई दिल्ली में एक सरकारी कार्यक्रम था. इस प्रोग्राम में यमुना कीसफ़ाई के लिए कुछ नए प्रॉजेक्ट लॉन्च किए जाने थे. यहां थे दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल. साथ में थे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी. अरविंद केजरीवाल माइक परपहुंचे. बोलना शुरू किया. सामने हॉल में बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता भी बैठे थे.उनमें से कई खांसने लगे. इसलिए नहीं कि उन सबको साथ खांसी आई थी. इसलिए कि उन्हेंकेजरीवाल का मज़ाक उड़ाना था. केजरीवाल ने ये सब अनदेखा करके बोलने की कोशिश की.मगर नकली खांसियां तेज़ हो गईं.