साल 2020 के गणतंत्र दिवस परेड को लेकर एक खबर चर्चा में है. खबर ये है किमहाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल और बिहार समेत कुछ राज्यों की झांकियों के प्रस्तावनामंजूर कर दिए गए हैं. इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोपलगाया है कि केंद्र की बीजेपी सरकार जान-बूझकर उनके साथ भेदभाव कर रही है.महाराष्ट्र की झांकी का प्रस्ताव खारिज होने के बाद NCP की सुप्रिया सुले औरशिवसेना के संजय राउत ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की है.