वनडे क्रिकेट में बॉल को लेकर बहस हो रही है. अभी तक होता ऐसा है कि एक तरफ से एकबॉल फेंकी जाती है. ओवर खत्म हुआ अब बॉलिंग दूसरी तरफ से होगी. और वहां से दूसरीबॉल इस्तेमाल होती है. मतलब दो बॉल एकसाथ इस्तेमाल होती हैं. इससे एक बॉल लगातारइस्तेमाल न होने से पर्याप्त पुरानी नहीं हो पाती है. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया केखिलाफ तीसरे वनडे मैच में 481 रन मारकर अपने ही पुराने 444 रनों के रिकॉर्ड कोबेहतर कर लिया. इतने रन एक साथ बने तो एक बार फिर ये बहस चल निकली कि दो बॉल एकसाथइस्तेमाल न हों.