T20I में भारत के टॉप बैटर सूर्या IPL2023 में अभी तक कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाएहैं. मंगलवार, 11 अप्रैल को सूर्या फील्डिंग में भी बुरे हाल में रहे. लॉन्ग-ऑफ़ परफील्डिंग कर रहे सूर्या ने बेहतरीन फ़ॉर्म से गुजर रहे अक्षर पटेल का आसान सा कैचगिरा दिया.15 वें ओवर में ना सिर्फ़ उन्होंने कैच गिराया बल्कि गेंद बाउंड्री केबाहर भी चली गई. इसके बाद 17वें ओवर में भी सूर्या से ऐसी ही गलती हुई. इस बार भीउनसे अक्षर का ही कैच गिरा. इस बार बोलर जेसन बेरनडॉफ़ रहे. अक्षर को दूसरा जीवनदानदेते हुए सूर्या ने इस बार लॉन्ग-ऑफ़ पर कैच गिराया. सूर्या की फील्डिंग देख, मुंबईके कप्तान रोहित शर्मा अपना सर झटकते दिखे. देखिए वीडियो.