पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह इंडिया के नाम रहा. पहले सेशन में चार विकेट गिरालिए और फिर दिन के आखिरी सेशन तक 172/3 का स्कोर भी बना लिया. 277/6 के आगे खेलतेहुए ऑस्ट्रेलिया के टिम पेन और पैट कमिन्स ने स्कोर को 310 तक पहुंचा दिया. दोनोंसातवें विकेट के लिए 59 रन जोड़ चुके थे तभी उमेश यादव ने कमिन्स को बोल्ड मारदिया. ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिर गया. इसके बाद अगले ही ओवर में टिम पेन कोबुमराह ने LBW कर दिया और स्कोर 310 पर ही ऑस्ट्रेलिया का 8वां विकेट गिर गया. फिरमिशेल स्टार्क को इशांत शर्मा ने पंत के हाथों कैच करवाया और इसी ओवर की अगली गेंदपर इशांत ने हेजलवुड को जीरो पर चलता किया. शर्मा ने दो गेंदों पर दो विकेट लिए औरअब अगली पारी में इशांत हैट्रिक पर होंगे. ऑस्ट्रेलिया की पारी 326 पर सिमट गई.भारत की पारी में क्या हुआ? जानने के लिए देखिए ये वीडियो.