पेड़ पर ज्यादा फल आते हैं, तो पेड़ झुक जाता है. इसमें सीख ये है कि जब ज्यादाहासिल हो जाए तो अकड़कर, तनकर नहीं रहना चाहिए. और ज्यादा विनम्र हो जाना चाहिए. येबात हमें पीढ़ियों से सिखाई जा रही है. मगर शायद कांग्रेस के कुछ नेता औरकार्यकर्ता विनम्रता की इस सीख से अनछुए रह गए हैं. एक तस्वीर वायरल हो रही है.इसमें कांग्रेस के कुछ लोग विधानसभा चुनावों में मिली जीत के जोश में ओछापन करतेदिख रहे हैं