सौरव घोषाल. Commonwealth Games 2022 में इंडिया को स्क्वैश में रिप्रेसेंट करनेवाले खिलाड़ी. विश्व नंबर 15 सौरव ने इस टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम करलिया है. सौरव ने ब्रॉन्ज़ मेडल मैच में जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 से हराया. इसमुकाबले में सौरव की शुरुआत हल्की सी धीमी हुई थी. लेकिन उसके बाद उन्होंने गतिबढ़ाई और मैच के साथ मेडल भी अपने नाम किया. आपको बताएं, मुकाबले की शुरुआत का पहलापॉइंट इंग्लैंड के जेम्स विलस्टॉप के खाते में गया था. लेकिन फिर सौरव ने उनकोपकड़ा और पॉइंट्स कमाने शुरू कर दिए. सौरव ने जेम्स के ऊपर लीड बनाई और पहला सेट11-6 से अपने नाम कर लिया. इसके बाद दूसरा सेट शुरू हुआ. और यहां पर सौरव ने पूर्ववर्ल्ड नंबर वन जेम्स को मैच में आने ही नहीं दिया. शुरु से ही सौरव ने पॉइंट्सलपेटने शुरू किए. और जब जेम्स के खाते में पहला प्वाइंट गया तब तक सौरव उनसे आठपॉइंट आगे पहुंच चुके थे. और इसी जबर फॉर्म में उन्होंने दूसरा सेट 11-1 से अपनेनाम कर लिया. देखिए वीडियो.