बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 खत्म हो चुके हैं. इवेंट्स खत्म होने के बाद सारेएथलीट्स अपने-अपने घर लौट रहे हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपने घर नहीं लौटे.रिपोर्ट्स के मुताबिक दो पाकिस्तानी बॉक्सर कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद से ही गायब हैं.PTI के मुताबिक बुधवार, 10 अगस्त को पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (PBF) सेक्रेटरीनासिर तैंग ने कंफर्म किया, कि उनकी टीम के बॉक्सर सुलेमान बलोच और नज़ीरुल्लाह टीमके इस्लामाबाद निकलने से कुछ घंटे पहले गायब हो गए.