Commenwealth Games 2022. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम कमाल काप्रदर्शन कर रही है. टीम ने अपने आखिरी पूल मुकाबले में कनाडा को हराकर सेमीफाइनलमें प्रवेश कर लिया है. टीम इंडिया ने ये मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया. इस मैच मेंटीम इंडिया ने बढ़िया शुरुआत की. टीम ने कनाडा के खिलाड़ियों पर शुरू से ही दबावबनाए रखा. भारतीय महिलाओं ने जल्दी ही कनाडा के डिफेंस को तोड़ा और वंदना कटारियाने इंडिया को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया. और इसका फायदा उठाते हुए सलीमा टेटे नेइंडिया के लिए मैच का पहला गोल भी कर दिया. पहला क्वॉर्टर 1-0 पर खत्म हुआ. दूसरेक्वॉर्टर की शुरुआत भी इंडिया के गोल से हुई. यहां पर कनाडा के मूव्स को तोड़ते हुएनवनीत ने टीम इंडिया के लिए दूसरा गोल दागा. लेकिन यहां पर फिर कनाडा ने वापसी की.उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर एक गोल वापस खींचा. और यहां मुकाबला 2-1 हो गया. यहांसे कनाडा ने वापसी करनी शुरू की. गेंद को अपने पास रखा. और ओपनिंग के मौके खोजे. औरये मौका उनकी टीम को पेनल्टी कॉर्नर के जरिए मिला. यहां पर उनकी टीम ने एक और गोलकिया. और अब स्कोर 2-2 की बराबरी पर आ गया. देखिए वीडियो.