बुधवार 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ से एक खबर आई कि यहां जिला पुलिस बल के एक ASI कोनक्सलियों ने किडनैप कर लिया. उन्होंने इस अपहरण को क्यों अंजाम दिया है, इसकी वजहअभी तक साफ नहीं है. केवल ये जानकारी सामने आई है कि ASI मुरली ताती पहले खुद एकनक्सली थे. इस बीच, उनकी पत्नी का वीडियो सामने आया है, जो अपने पति की तलाश मेंभटक रही है. उसके साथ उसका दुधमुहां बच्चा भी है. वीडियो में पत्नी गुहार लगा रहीहै कि उसके पति को छोड़ दिया जाए. देखिए वीडियो.