केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं क्लास के अंग्रेजी पेपर में स्त्री विरोधीप्रश्न की आलोचना होने पर प्रतिक्रिया दी है. एक बयान जारी करते हुए CBSE ने कहा हैकि पेपर में दिया गया पैराग्राफ उसके दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है. CBSE नेबताया है कि इस पैराग्राफ को एक एक्सपर्ट कमेटी के पास भेजा गया था. बोर्ड केमुताबिक कमेटी की सलाह के आधार पर इस पैराग्राफ और उसके आधार पर पूछ गए प्रश्नों कोहटाने का फैसला लिया गया है. CBSE की तरफ से ये भी कहा गया कि इस पैराग्राफ के लिएसभी स्टूडेंट को पूरे अंक दिए जाएंगे.