संजना गणेशन. स्पोर्ट्स एंकर और क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की वाइफ. संजना इन दिनोंऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप को कवर कर रही है. वो ICC की तरफ से टूर्नामेंट में एंकरकी भूमिका निभा रही हैं. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार, 9 नवंबर से शुरूहोने वाले हैं. ऐसे में वो मैच को कवर करने के लिए वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं. 9नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनलमुकाबला खेला जाएगा. और इसके अगले ही दिन भारत और इंग्लैंड एडिलेड ओवल मेंभिड़ेंगे. और इस मैच से पहले संजना ने एडिलेड ग्राउंड से अपनी एक फोटो इंस्टाग्रामअकाउंट से शेयर की. जिसके बाद एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने का प्रयास किया. लेकिनसंजना ने मुंहतोड़ जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी. देखिए वीडियो.