3 दिसंबर को बुलंदशहर में हुई हिंसा में दो लोग मारे गए. एक, SHO सुबोध कुमार सिंह.दूसरा, सुमित. इस घटना से जुड़े कई वीडियोज़ सामने आए हैं. इनमें से एक वीडियो मेंसफेद टी शर्ट और खाकी पैंट पहने एक जवान सा लड़का दिखता है. वो भीड़ में शामिल है.साथवालों की तरह उसके हाथ में भी पत्थर है. वो भी ‘मारो-मारो’ चीख रही उस मॉब केसाथ है. वीडियो के आखिरी हिस्से में इस लड़के के सीने से खून निकल रहा है. उसे गोलीलगी है. अगल-बगल के लोग गालियां देकर चीख रहे हैं, गोली मार दी गोली मार दी. चूंकिइस घटना में दो ही जानें गईं. एक सुबोध. दूसरा सुमित. तो क्या ये लड़का सुमित है?लोग तो यही कह रहे हैं.