विराट कोहली अब टीम इंडिया के लिमिटेड ओवर्स कप्तान नहीं रहे. BCCI ने उनसे कप्तानीलेकर रोहित शर्मा को सौंप दी है. और इस उलटफेर के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. तमामतरह की बातें हो रही हैं. कई कयास लग रहे हैं. इन्हीं कयासों में एक यह भी है किक्या इस फैसले के बाद टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम बंट जाएगा? आम लोगों के साथ-साथपूर्व क्रिकेटर्स भी इस बात की आशंका जाहिर कर रहे हैं. पूर्व ऑस्ट्रेलियन स्पिनरब्रैड हॉग ने एक तरफ तो ये कहा है कि कोहली को हटाना सही फैसला था. देखें वीडियो.