सर्फ़ एक्सल के ऐड से लोगों को दिक्कतें हैं. होनी भी चाहिए. यहां किसी चीज परदिक्कत न हो तो बड़ी दिक्कत होगी. फिर लोग रोजगार वगैरह की मांग करने लगेंगे. बेहतरहै कि वो सर्फ़ एक्सल ऐड जैसे जरूरी मुद्दों पर कुकुरझांव करें. 7-8 साल के बच्चोंमें लव जिहाद जैसी चीजें खोज कर उसी पर रेलमपेल लगे रहें. मुझे भी ऐड बुरा लगा है.वाकई बहुत बुरा लगा है. ये कैसा ऐड है जिसमें अमिताभ बच्चन नहीं हैं. इस ऐड कोबायकॉट होता देख पता चला कि चुनाव शुरू हो चुका है. लोगों ने अपने डिटर्जेंट पाउडरचुनना शुरू भी कर दिया है. मुझे जो सबसे बड़ी प्रॉब्लम लगी इस ऐड में कि ये पूरीतरह लॉजिक को खूंटी पर टांगकर बनाया गया है. क्या क्या गलती से मिस्टेक्स हुई हैं,प्वाइंट्स में जान लो.