ट्विटर पर #बायकॉटनिरमा (BoycottNirma) हैशटैग ट्रेंड कर रहा है. ये वॉशिंग पाउडरनिरमा के एक ऐड की वजह से है जो अभी हाल में ही रिलीज हुआ है. इस ऐड में अक्षयकुमार एक मराठा योद्धा की पोशाक में नज़र आ रहे हैं. अपने साथी लड़ाकों के साथ. सोशलमीडिया पर कुछ लोग इस ऐड को मराठा पहचान और संस्कृति के प्रति ऑफेन्सिव बता रहेहैं. यूजर्स लिख रहे हैं कि मराठा योद्धाओं ने जान देकर स्वराज्य बचाया है. वो इसतरह नाचा नहीं करते थे. कुछ लोगों का कहना है कि कैची ऐड बनाने के चक्कर में‘निरमा’ ने संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया है. लोग यहां तक लिख रहे हैं कि घर-घर मेंइस्तेमाल होने वाले ‘निरमा’ को इस गलती के लिए सबक सिखाया जाएगा. इसे बायकॉट करके.लेकिन इस ऐड की जो दो बड़ी दिक्कतें है उस पर न किसी ने सवाल नहीं उठाया.