बॉलीवुड ऐक्टर गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह इन दिनों बिगबॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ रहीं हैं. सलमान के ‘वीकेंड के वार’ एपिसोड मेंआरती सिंह ने अपनी लाइफ से जुड़ी ऐसी बातें बताईं, जिसे सुनकर पूरा घर भावुक होगया. दरअसल, दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल, दोनों फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन केलिए बिग बॉस हाउस में गईं थीं. वहां, लक्ष्मी ने सभी घरवालों से अपनी-अपनी लाइफ मेंहुए कुछ पेनफुल मोमेंट्स को शेयर करने के लिए कहा. सभी ने कुछ बातें शेयर भी कीं.