बिग बॉस 12. जानिए शो के 89वें, 90वें और 91वें दिन घर में क्या-क्या हुआ. श्रीसंतआमतौर पर किसी भी टास्क में खुलकर परफॉर्म करने से बचते हैं. कोई बहाना बनाकर यागुस्से में वो खुद को टास्क से बाहर कर लेते हैं. लेकिन अब जब शो अपने बिलकुल आखिरीपड़ाव पर पहुंच गया है, श्री भी टास्क करने लगे हैं. यहां से फाइनल बस दो हफ्ते दूरहै, सबको डर लग रहा है कि कोई चीज़ उनके खिलाफ नहीं चली जाए. यहां तक पहुंचकर शो सेबाहर होना कोई भी नहीं चाहेगा. श्रीसंत ने ये टास्क न सिर्फ परफॉर्म किया बल्किअपनी टीम के लिए जीता भी. इसके बाद उन्हें बिग बॉस ने ढेर सारी पावर दे दी.