भारत-चीन सीमा पर मचे विवाद के बीच देश में चाइनीज प्रोडक्ट्स के बॉयकॉट की मांगजोरों से चल रही है. इस बीच लोगों का यह भी कहना है कि हमें चाइनीज कंपनियों सेसारे संबंध तोड़ लेने चाहिए. इस मसले पर अब इंडियन क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का बयान भीआ गया है. बोर्ड के ट्रेजरार अरुण धूमल ने कहा है कि BCCI अगली बार से अपनीस्पॉन्सरशिप पॉलिसी पर विचार करने के लिए तैयार है. हालांकि उन्होंने साफ किया किवो IPL की टाइटल स्पॉन्सर वीवो को हटाने का कोई प्लान नहीं बना रहे.