1 मार्च को इंडियन क्रिकेट टीम की नई टीम जर्सी हैदराबाद लॉन्च की गई. येऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज औऱ भी वर्ल्ड कप में टीम पहनेगी. सभी प्लेयर्स केनाम की इन जर्सी में एक नाम विंग कमांडर अभिनंदन का भी है. जर्सी नंबर भी 1 है.बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा है- “वैलकम होम अभिनंदन. आप आसमान पर भी राज करते हो औरहमारे दिलों पर भी. आपका हौसला और सम्मान आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगा.”ये ट्वीट बीसीसीआई के ऑफिशियल हैंडल से अभिनंदन के इंडिया वापस लौटने के कुछ हीमिनटों बाद किया गया. साथ में इस जर्सी की तस्वीर भी पोस्ट की गई है.