KL Rahul के इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs ENG) में खेलने को लेकर बड़ाअपडेट आया है. राहुल को लेकर BCCI ने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है. राहुल नेपहले वनडे सीरीज से रेस्ट मांगा था. इसे BCCI ने मंजूर भी कर लिया था. बोर्ड नेराहुल से वनडे सीरीज में हिस्सा लेने को कहा है. इंडियन सेलेक्टर्स ने पहले येफैसला किया था कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वॉइट बॉल सीरीज (ODI और T20I) के लिएराहुल को आराम दिया जाना चाहिए. लेकिन अब बोर्ड ने राहुल से कहा है कि वो 3 मैचोंकी वनडे सीरीज में खेलेंगे. BCCI ने ये फैसला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को ध्यान मेंरखते हुए लिया है. ताकि राहुल को कुछ मैच प्रैक्टिस मिल जाए. देखें वीडियो.