एशिया कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा कीकप्तानी में टीम इंडिया के 15 सदस्यीय दल में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसीहुई है. वहीं तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह चोट के चलते इस सीरीज़ से बाहर हो गएहैं. 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए BCCI ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीमका ऐलान किया. इस टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. वहीं वापसी कर रहे केएल राहुलटीम के उप-कप्तान होंगे. बल्लेबाज़ी में रोहित और राहुल के अलावा विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक रहेंगे. देखिए वीडियो.