किसी भी क्रिकेट जानकार से शनिवार तक पूछा जाता, कि क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल केलिए क्वालिफाई करने वाले है, तो शायद हर कोई ना ही कहता. लेकिन रविवार सुबह T20वर्ल्ड कप 2022 में एक बड़ा उलटफेर हो गया. नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 13 रन सेहराकर पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खोल दिया.पाकिस्तान का काम सीधा हो गया. बांग्लादेश को हराइए, सेमीफाइनल में जाइए.बांग्लादेश के साथ भी कुछ ऐसा ही था. पाकिस्तान ने ये मैच पांच विकेट से जीता औरसेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से डेट पक्की कर ली. मैच में क्या हुआ, ये बताने से पहलेआपको बाबर आज़म ने बांग्लादेश टीम से मैच के बाद क्या कहा, ये बता देते हैं.