ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आसान जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अबदूसरे टेस्ट की तैयारी में जुटी हुई है. चार मैच की सीरीज़ का दूसरा मुकाबलाशुक्रवार, 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है. औरइससे पहले ही पिच को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. ऑस्ट्रेलियन मीडिया नेक्यूरेटर्स पर बड़ा आरोप लगाया है. ‘द एज’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, किइस मैदान में कुछ ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों को फोटो खींचने से बैन कर दिया गया है.रिपोर्ट में दावा किया गया कि पहले ग्राउंड स्टाफ ने ऑस्ट्रेलियन पत्रकारों को पिचसे कम से कम 30 मीटर दूर रहने को कहा. और बाद में उन्हें बाउंड्री से बाहर जाने केलिए कहा गया. जहां उन्हें बताया गया कि वो कोई भी फोटो नहीं ले सकते हैं. देखिएवीडियो.