इस बार का एशिया कप पाकिस्तान में होना है. और टीम इंडिया के इसमें भाग लेने पर अभीतक संशय की स्थिति है. दोनों देशों के बीच राजनैतिक हालात के चलते लंबे वक्त सेदोनों क्रिकेट टीम्स आपस में नहीं खेल रहीं. और इन्हीं सबके चलते एशिया कप कीपिक्चर भी क्लियर नहीं हो पा रही. अभी की अपडेट्स ये हैं कि एशिया कप पाकिस्तान मेंही होगा. लेकिन भारत के मैचेज किसी और वेन्यू पर कराए जा सकते हैं. इन तमाम बातोंके बीच PCB ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी भी दी थी. इससिलसिले में मंगलवार, 11 अप्रैल को एक अलग रिपोर्ट आई. इसके मुताबिक पाकिस्तानवर्ल्ड कप के अपने मैच कोलकाता और चेन्नई में कराने की मांग कर सकता है. देखिएवीडियो