एशिया कप (Asia cup 2022) शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गईहैं. टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. जिस कारणउनके एशिया कप के लिए टीम के साथ जाने पर संशय पैदा हो गया है. टीम इंडिया मंगलवार,23 अगस्त को ही UAE के लिए रवाना होने वाली है.Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप से पहले हुए टेस्ट में द्रविड़ की कोरोनारिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वो 23 अगस्त को बैंगलोर से ही दुबई के लिए उड़ान भरने वालेथे, लेकिन कोरोना के कारण अब वो टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे. वेस्टइंडीज़ के खिलाफखत्म हुई सीरीज़ के बाद से द्रविड़ ने ब्रेक लिया हुआ था. हाल में खत्म हुएजिम्बाब्वे दौरे पर VVS लक्ष्मण ने टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभाई थी. और एशियाकप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले द्रविड़ के कोरोना पॉजिटिव हो जाने से टीमइंडिया की परेशानी बढ़ गई है. देखिए वीडियो.