इंडिया-पाकिस्तान मैच को लेकर दोनों देश के फ़ैन्स उत्साहित हैं. एशिया कप 2022(Asia Cup 2022) का ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. इससेपहले दोनों टीम्स के प्लेयर्स लगातार एक-दूसरे से बातचीत करते नज़र आ रहे हैं. ऐसीबातचीत के कई वीडियो वायरल भी हुए थे. ऐसा ही कुछ गुरुवार, 25 अगस्त को देखने कोमिला. इंडियन प्लेयर्स ऋषभ पंत, विराट कोहली, केएल राहुल और युज़वेन्द्र चहल नेपाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी से मुलाकात की. इंडियन प्लेयर्स ने शाहीन से उनकी केबारे में भी बात की. इसी मुलाकात का ज़िक्र हाल ही में पाकिस्तान के कैप्टन बाबरआजम ने किया. बताते चलें कि घुटने की चोट की वजह से शाहीन एशिया कप 2022 से बाहर होगए हैं. शाहीन को ये चोट श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के दौरानलगी थी. उसके बाद से ही शाहीन क्रिकेट मैदान से दूर हैं. देखें वीडियो.