एशिया कप 27 अगस्त से शुरू हो रहा है. लेकिन इंडियन क्रिकेट फ़ैन्स के लिए इसटूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को होगी. क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम अपना पहलामुकाबला 28 को ही खेलेगी. ये मुकाबला होगा पाकिस्तान के खिलाफ़. पाकिस्तान, वही टीमजिनके खिलाफ़ साल 2013 से टीम इंडिया सिर्फ ICC और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC)टूर्नामेंट्स में ही खेलती है. बीते बरस हुए वर्ल्ड कप में ये टीम्स आखिरी बारआमने-सामने आई थीं. जहां पाकिस्तान ने इंडिया को 10 विकेट से हराया था. इस जीत केबाद से पाकिस्तान की फॉर्म देखने लायक है. उन्होंने हर टीम के खिलाफ अच्छी क्रिकेटखेली है. और इस समय उनकी T20I रैंकिंग भी कमाल की है. पाकिस्तान की टीम तीसरे नंबरपर है. दूसरी ओर टीम इंडिया के पास भी बहुत शानदार खिलाड़ी हैं. और हमारी टीम T20Iरैंकिंग में नंबर वन पर विराज़मान है. देखिए वीडियो.