भारत और पाकिस्तान के बीच हुए Asia Cup 2022 के मुकाबले में कमाल का क्रिकेट दिखा.और इस क्रिकेट के दौरान एक ऐसा नज़ारा भी दिखा जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया.दरअसल मैच की शुरुआत में ही टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम ने एकऐसा विकेट खो दिया, जिस पर टीम इंडिया ने ढंग से अपील भी नहीं की थी. आवेश खान केओवर में जिस तरह से फख़र ज़मां आउट होकर लौटे, वो स्पोर्ट्समैन स्पिरिट का एकउदाहरण है.पाकिस्तान की पारी के पावरप्ले के आखिरी ओवर में आवेश खान गेंदबाज़ी कर रहे थे.शुरुआत में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान पर अच्छा प्रेशर बनायाथा. लेकिन आवेश की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. ओवर की पहली तीन गेंदों में ही आवेश ने11 रन लुटा दिए. मोहम्मद रिज़वान ने पहले छक्का और फिर चौका लगाकर टीम इंडिया कोटेंशन में डाल दिया. लेकिन चौथी गेंद पर उन्होंने जैसे ही सिंगल लिया. अगली गेंद परये पार्टनरशिप टूट गई.