अभिनेता अनुपम खेर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं. कुछ लोग उन्हें ट्रोल कररहे हैं. कह रहे हैं कि कोरोना के इस दौर में कोई इस तरह की बात कैसे कर सकता है.दरअसल सीनियर जर्नलिस्ट और वेबसाइट ‘द प्रिंट’ के संपादक शेखर गुप्ता ने एक ट्वीटकिया था. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था - 60 के दशक के एक बच्चे के तौर पर मैंनेकई संकट देखे, जिनमें तीन युद्ध, खाद्यान संकट और कई सारी विपत्तियां शामिल हैं. यहहमारे विभाजन के बाद का सबसे बड़ा संकट है. इस ट्वीट पर शेखर गुप्ता को टैग करतेहुए अनुपम खेर ने लिखा - आएगा तो मोदी ही. देखें वीडियो.