भारत में एक समाचार एजेंसी है. नाम है इंडो एशियन न्यूज़ सर्विस (आईएएनएस). इसन्यूज़ एजेंसी ने 21 जून 2018 को एक खबर जारी की. खबर के मुताबिक जब 8 नवंबर 2016को देश में नोटबंदी हुई थी, तो 10 नवंबर 2016 से 14 नवंबर 2016 के बीच मात्र पांचदिनों में अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में 745.59 करोड़ रुपये जमा किए गए.ये वो बैंक है, जिसके निदेशक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह हैं. खबर कीपड़ताल हमने की है इस वीडियो में.