इंडियन क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने सूर्यकुमार यादव को टीम इंडियाका नया T20 कप्तान बनाए जाने का कारण बताया है. उनका कहना है कि सूर्यकुमार यादव कोT20I कप्तान बनाने का निर्णय रातों-रात नहीं हुआ है, बल्कि इस पर लंबे समय तक चर्चाचली. उन्होंने ये भी कहा कि कप्तान के चुनाव में फ़िटनेस बहुत बड़ा मापदंड बना,जिसके कारण हार्दिक पंड्या T20 कप्तानी की दौड़ में थोड़ा पीछे रह गए.