छपाक. 10 जनवरी को रिलीज़ हो रही है. इस वक्त चर्चा में है. वजह? दीपिका 7 जनवरी कोJNU गई थीं. कैम्पस में 5 जनवरी को हुई हिंसा में घायल हुए स्टूडेंट्स को अपनासमर्थन देने. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग छपाक का बायकॉट करने की अपील कररहे हैं. हालांकि, कुछ लोग इस मामले में फिल्म और दीपिका के सपोर्ट में भी आए हैं.लेकिन अब छपाक को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है. फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवरलक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बनी है. अग्रवाल की वकील अपर्णा भट ने फिल्म की रिलीज़पर रोक लगाने की मांग कर दी है.